रिपोर्ट मोहम्मद आरिफ अंसारी
नैमिषारण्य,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): नैमिषारण्य थाना क्षेत्र स्थित श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम से गुरुवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए तीन वेदपाठी छात्रों को पुलिस ने करीब 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है
आश्रम प्रबंधन के अनुसार, सुबह 4 बजे मंगला आरती के दौरान तीनों छात्र मौजूद थे, लेकिन 6 बजे प्रार्थना के समय अचानक गायब मिले। एक साथ तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। लापता छात्रों की पहचान आर्यन गुप्ता (11) निवासी दुबग्गा लखनऊ, अनुकेश (12) निवासी अल्लीपुर हरदोई और हिमांशु पांडेय (13) निवासी आसरेवा अयोध्या के रूप में हुई।तलाश में जुटी पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि तीनों छात्र साथी आर्यन के लखनऊ स्थित घर पहुंच गए हैं। प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस अब छात्रों से पूछताछ कर रही है कि वे बिना बताए आश्रम से बाहर कैसे निकले और लखनऊ पहुंचने की मुख्य वजह क्या थी।