उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना नौगांव सादात क्षेत्र के गांव नाजरपुर में एक सनसनी खोज मामला सामने आया है। जहां नाजरपुर गांव के एक तबेले में भूसे के ढेर में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मय फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरिक्षण किया और
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लखन सिंह यादव पुलिस अधीक्षक अमरोहा
“19 अगस्त 2026 को थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के नाजरपुर कला गांव से लगभग पांच बजे के आसपास शाम को एक सूचना प्राप्त हुई कि भूसे के ढेर में तबेले में एक डेड बॉडी प्राप्त हुई है। तुरंत थाना पुलिस सभी, थाने की आसपास के थानों की पुलिस, अधिकारी, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट सभी मौके पर पहुंची। शव को फिलहाल पुलिस ने कब्जे में लेकर परिवार वालों की सहायता से मोर्चरी पहुंचवाया है। जहां पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर पुलिस इसमें जांच कर रही है।”
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और अन्य तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा