अयोध्या। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों में से एक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में अपनी नई प्रीमियम एलपीजी सेवा ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ (Bharatgas Lite ZIP) का शुभारंभ किया है। यह एक प्रीमियम ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ (FTL) सेवा है, जिसके तहत ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेज़ों के साथ तुरंत (इंस्टेंट) नया कनेक्शन और बुकिंग के मात्र 4 घंटे के भीतर एक्सप्रेस होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
‘भारतगैस लाइट ज़िप’ के साथ 10 किलोग्राम का अत्याधुनिक फाइबर कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा डिजिटल प्रीमियम मॉडल, गति और उत्कृष्ट उपभोक्ता अनुभव का संगम है।
‘भारतगैस लाइट ज़िप’ कम्पोजिट सिलेंडर की प्रमुख विशेषताएँ:
हल्का और सुविधाजनक: पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में यह काफी हल्का है, जिससे इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना बेहद आसान है।
जंग-रोधी बॉडी: फाइबर कम्पोजिट मटीरियल से निर्मित होने के कारण इसमें कभी जंग नहीं लगता और फर्श पर दाग नहीं पड़ते।
पारदर्शी बॉडी (ट्रांसलूसेंट): सिलेंडर की पारदर्शी बनावट के कारण बाहर से ही एलपीजी का स्तर आसानी से देखा जा सकता है, जिससे गैस खत्म होने का पहले ही पता चल जाता है।
उन्नत सुरक्षा: बेहतर तकनीक और विस्फोट-रोधी सुरक्षा मानकों से लैस।
त्वरित ऑनबोर्डिंग व एक्सप्रेस डिलीवरी: सरल कागजी प्रक्रिया के साथ त्वरित कनेक्शन और केवल 4 घंटे के भीतर घर तक सुरक्षित डिलीवरी।
किनके लिए है सबसे उपयोगी?
यह प्रीमियम सेवा विशेष रूप से उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो आधुनिक सेवा मानकों, गति और सुविधा को प्राथमिकता देते हैं। यह अयोध्या में कार्यरत पेशेवरों (Working Professionals), छात्रों, छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा शहर में अस्थायी रूप से रहने वाले नागरिकों व पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक विकल्प है।
कार्यक्रम का समापन पर भारत गैस प्रणव पांडे राजा पांडे राजा मां गायत्री गैस एजेंसी गोसाईगंज जय भारत अयोध्या धाम कृष्णा प्रथम ग्राहक को उनका सिलिंडर देकर किया ।
अधिकारियों का वक्तव्य:
लॉन्च के अवसर पर अयोध्या के जिला पूर्ति अधिकारी श्री बृजेश कुमार मिश्रा , ARO एवं
बीपीसीएल के TM श्री नरपत सिंह , श्री विशाल कुमार एवं श्री अंकित जोनवाल ने कहा कि ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ ऊर्जा सेवाओं को अधिक स्मार्ट, सुलभ और व्यक्तिगत बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कंपनी अपने ग्राहकों को टेक्नोलॉजी-आधारित और जीवन को सुगम बनाने वाले समाधान उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
अयोध्या में यह सेवा स्थानीय अधिकृत भारतगैस वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दी गई है। 3D