कासगंज/सोरों। कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार, 25 अगस्त को नगर पालिका परिषद सोरों के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ।
समारोह में कांवड़ मेला के दौरान कर्मठता, समर्पण और बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सोरों के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अधिशासी अधिकारी/एसडीएम हर्षिता देवड़ा सहित नगर पालिका के सभासदगण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में आकाश महेरे, जयप्रकाश दुबे, प्रशांत शर्मा, गोपाल स्वामी, तरुण पाठक, दिनेश, कृष्ण मुरारी, कृष्ण मुरारी बघेल, सुनील कुमार वाल्मीकि, नरेश कुमार वाल्मीकि और समाजसेवी सौरभ दीक्षित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कांवड़ मेला जैसे बड़े आयोजन में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना रहा।