गुरजीवन विहार में संदिग्ध को भीड़ ने पकड़ा, जमकर की पिटाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब के जीरकपुर स्थित ढकोली इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बच्चे के अपहरण की कोशिश के आरोप में भीड़ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरा मामला ढकोली के गुरजीवन विहार, सुषमा कैपिटल के पास का है।
आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति कॉलोनी में खेल रहे मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाने की फिराक में था। जैसे ही स्थानीय लोगों और परिजनों की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया।
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने संदिग्ध को मौके पर ही धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोग अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे सतर्क हो गए हैं और अनजान लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं।
एंकर क्लोज (Anchor Wrap):
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को देने की अपील की है।
— मनीष गुप्ता, क्राइम ब्यूरो, जीरकपुर(मोहाली)