दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)इनरव्हील क्लब दुद्धी द्वारा स्तनपान की जागरूकता के मद्देनजर मंगलवार को नोवा हॉस्पिटल में धात्रीमाताओं को बताया की नवजात को एक घंटे में ही मां का दूध पीलाएं। इन्हरव्हिल क्लब द्वारा नोवा हॉस्पिटल में स्तनपान कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन कर महिलाओं को जागरूक किया। छह माह तक सिर्फ बच्चे को मां का दूध ही दें। छह माह बाद ही उसे तरल पदार्थ जैसे दाल का पानी, पीसा हुआ केला, उबली सब्जी एवं अन्य पदार्थ खिलाएं। समय समय पर बच्चों को लगने वाले टीके जरूर लगाएं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य को लेकर आयरन और कैल्शियम की गोलियां खाने सम्बंधित जानकारी दिया। क्लब की सदस्यों ने नोवा हॉस्पिटल में एक स्तनपान के अतिरिक्त कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस कक्ष में महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करा सकते हैं। इस अवसर पर इन्हरव्हिल क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल सचिव माधवी जायसवाल आईएसओ वंदना जायसवाल कोषाध्यक्ष विनीता मसीह एडिटर स्वाति झा राखी जायसवाल मनोरमा जायसवाल सहित चिकित्सक डॉ मिथिलेश जायसवाल अस्पताल की सभी नर्स महिलाएं उपस्थित रही।