दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)चार वर्ष पूर्ण कर 5वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में बालक आरव जौहरी पुत्र आलोक जौहरी कस्बा निवासी का जन्मदिन आज मंगलवार को सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे के चाचा सौरभ जौहरी उर्फ चीकू द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती और जरूरतमंद मरीजों के बीच ब्रेड, फल तथा मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य को संपन्न कराने में प्रगति फाउंडेशन ने माध्यम की भूमिका निभाई। संस्था की ओर से विकास कुमार अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता, राजा अग्रहरि और कंचन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरुण निधि एवं चिकित्सक डॉ. सुनील विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बालक आरव को ताज पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं सीएचसी में उपस्थित मरीजों के परिजनों ने इस नेक पहल के लिए लोगों का भूरि भूरि प्रशंसा की।