दुद्धी सोनभद्र ।प्रशासनिक आधार व जनहित को मद्देनज़र उपजिलाधिकारी दुद्धी कार्यालय ने शनिवार को लेखपालों की तैनाती में फेरबदल का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार कुल पाँच लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं जबकि एक लेखपाल को कार्यमुक्त किया गया है।
नए आदेश में तैनाती का क्रम इस प्रकार है:
विनय कुमार गुप्ता हथवानी से कुड़ुमभरी (पूर्वी) स्थानांतरण हुए ,इसी प्रकार
परमजीत यादव सरडीहा से नगवां स्थानांतरण
,शिवानन्द महुअरिया से सरडीहा स्थानांतरण,
विशाल वर्मा दुद्धी से हथवानी स्थानांतरण हुए है जबकि सुशील पाण्डेय बीडर से कार्यमुक्त
आदेश में संबंधित राजस्व निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि नियुक्त लेखपालों के भौतिक अभिलेख तत्काल प्रभाव से हस्तगत कराकर नवीन स्थिति में अनुपालन कराया जाए। आदेश की दिनांक 27 अगस्त 2026 बताई गई है और यह कार्यालय उपजिलाधिकारी दुद्धी से जारी हुआ है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार जिले में सुचारु राजस्व व्यवस्था बनाए रखने तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप कामकाज प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है।