Jiजेल से बाहर आते ही आरोपी ने बनाया वीडियो! बदायूं पुलिस पर लगाया 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप।
अलापुर/बदायूं। बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में जेल से बाहर आते ही एक आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाने के दर्ज मुकदमा संख्या 0196/2026 (धारा 318/4, 308/6) के आरोपी कुंवरपाल पुत्र मोरपाल जेल से छूटने के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। अलापुर थाने से जुड़े एक आरोपी ने जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में आरोपी ने दावा किया है कि पुलिस ने उससे 1 लाख 22 हजार रुपये लिए हैं। आरोपी का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान कुंवरपाल पुत्र मोरपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद कुंवरपाल ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। आरोपी ने अपने बयान के जरिए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि उसने जिन परिस्थितियों में रुपये दिए जाने का दावा किया है, उनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अब सवाल यह है कि आखिर 1.22 लाख रूपये लेने का आरोप किस आधार पर लगाया गया है क्या इस मामले में पुलिस प्रशासन जांच कराकर सच्चाई सामने लाएगा।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है पुलिस पर लगे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।पुलिस अपनी आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

