बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
30 अगस्त को मोतिहारी पहुंचेंगे जीतन राम मांझी, बापू सभागार में होगी गरीबों की चौपाल
मोतिहारी। हम पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 30 अगस्त 2026 को मोतिहारी आगमन को लेकर जिले के एक निजी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव राजेश पांडे ने बताया कि बापू सभागार, मोतिहारी में 30 अगस्त को चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से पूर्वी चंपारण जिले के गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा उनके हित से जुड़े कार्यों और समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीबों की आवाज को सामने लाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधान महासचिव राजेश कुमार, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सचिव मोहम्मद नजमीन, प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप मांझी, जिला उपाध्यक्ष सनोज मांझी और जिला सचिव रवि कुमार सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।