“मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनें” जैसे प्रेरक संदेश के साथ आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर की ओर से महेष पब्लिक स्कूल में नेत्रदान प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है।
श्री महेष षिक्षण संस्थान के कोषाध्यक्ष व महेष पब्लिक स्कूल के चैयरमैन माननीय श्री कैलाष मोदी अपने संबोधन में बताया कि नेत्रदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नई दृष्टि मिलने की उम्मीद पैदा होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को नेत्रदान का संकल्प लेने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती पुनीता बोहरा ने कहा कि नेत्रदान जागरूकता के लिए आयोजित यह कार्यक्रम समाज में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है साथ ही विद्यार्थियों से अपील की कि वे नेत्रदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करें और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।