दुद्धी (सोनभद्र)। स्टेशन रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में सोमवार को वेबसाइट डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कंप्यूटर शिक्षक सचिन गुप्ता ने किया और विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में पूरा सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की थीम पर आधारित वेबसाइट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब सहित कई राज्यों पर आधारित वेबसाइट मॉडल बनाकर उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रतियोगियों ने घंटों तक प्रस्तुति देकर अपने प्रोजेक्ट की विशेषताएं, डिजाइन और फंक्शनैलिटी समझाईं। प्रोजेक्ट देखकर शिक्षकगण और उपस्थित अभिभावक प्रसन्न दिखे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर तकनीक, वेबसाइट निर्माण, रचनात्मक सोच और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।