NBW में वांछित चल रहे दो अपराधी गिरफ्तार
चिरगांव (झांसी)-जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोंठ स्नेहा तिवारी के निकट पर्यवेक्षण में चिरगांव थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ।

शांति व सुरक्षा व्यवस्था अभियान एंव सघन वाहन चेकिंग के दौरान आज 8 जून को उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने मय पुलिस टीम थाना चिरगांव जनपद झांसी के द्वारा थाना स्थानीय के एनबीडब्ल्यू में वांछित चल रहे अपराधी शिवनारायण पुत्र बच्ची लाल प्रजापति निवासी पुरानाद थाना चिरगांव उम्र करीब 55 वर्ष एवं द्वितीय अपराधी प्रदीप पुत्र शिवनारायण प्रजापति निवासी पुरानाद थाना चिरगांव जिला झांसी उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चिरगांव थाना उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह यदुराज सिंह जितेंद्र कुमार शामिल है।
सुरेन्द्र कुमार राजपूत की रिपोर्ट