असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद के लिए बारीपदा का शक्तिमान जिम लगातार आगे आ रहा है। इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर यह ग्रुप मानवता की मिसाल पेश कर रहा है।इसी क्रम में आज एक और बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए शक्तिमान जिम की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।गोरुलबसा दांतियामुहा गांव निवासी टिकायत महांत उर्फ चुना गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बारीपदा लाया गया। लेकिन इलाज के लिए आर्थिक परेशानी सामने आने के बाद शक्तिमान जिम के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली।इसके बाद शक्तिमान जिम की ओर से टिकायत महांत को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई और उन्हें बारीपदा स्थित साई नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस दौरान शक्तिमान जिम के संस्थापक परेश महांत के साथ बिप्लव भुगुड़ाई, संग्राम केसरी देव, सुकुल मुर्मू, सूरज लोहार, जितेंद्र बेहरा, दनार्दन महांत, रतिकांत महांत, मनोरंजन महांत, मनोज महांत, शरत महांत, राजू साहा, शिशिर बेहरा, कुना महांत, अमूल्य दास, हरिनारायण महांत, अजय जेना, नरहरि महांत, करमचंद कालंदी, सुब्रत मुखी, टिकिबाबू महांत, दीपु महांत, रतिकांत दास, सूरज धल और लोकनाथ पात्र सहितशक्तिमान जिम के कई सदस्य मौजूद रहे।असहाय लोगों के मुश्किल समय में सहयोग का हाथ बढ़ाने की शक्तिमान जिम की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।