*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*04 – सितंबर – शुक्रवार*
*!! श्री कृष्ण जन्माष्टमी !!
*1* जयशंकर बोले- तेल खरीद पर रोक से जंग नहीं थमेगी, बातचीत से ही खत्म होगी, भारत यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए मध्यस्थता को तैयार
*2* ISRO ने GSLV-रॉकेट से इमेजिंग सैटेलाइट को स्पेस में भेजा, 36 हजार km ऊपर से पाकिस्तान-चीन पर नजर रखेगा; आपदा में भी मदद करेगा
*3* बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती की तैयारी है। सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम लाने पर काम कर रही है। इसके तहत हर उल्लंघन पर लाइसेंस से प्वाइंट काटे जाएंगे। तय सीमा तक प्वाइंट कम होने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकेगा।
*4* केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को एसआईएएम के 66वें वार्षिक सम्मेलन में कहा, इसका मकसद लापरवाह चालकों पर नजर रखना। लोगों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
*5* छात्रा की राहुल गांधी से अपील- मुझे न्याय दिलाइए, मेरे पिता पर हमला करने वाले आरोपी बचाए जा रहे; नेता प्रतिपक्ष बोले- मैं तुम्हारे साथ हूं
*6* राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलित छात्रा के पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति को संरक्षण दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर आरोपी पर कार्रवाई कब होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में छात्रा निशु आजाद को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
*7* संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पानी संकट, कृषि मांगों, गन्ना मूल्य और लैंड पूलिंग नीति को लेकर सरकारों पर हमला बोला
*8* कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के 7.8 फीसदी जीडीपी विकास दर वाले बयान पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, हर जगह लोग परेशान हैं। बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ रही है। हर जगह लोग परेशानी झेल हैं। युवा सड़कों पर हैं। प्रधानमंत्री घूम रहे हैं। वह इस बात का आनंद ले रहे हैं कि हमारी जीडीपी दर बढ़ रही है। इसका असर देश की आर्थिक स्थिति में दिखाई नहीं दे रहा है।
*9* सरकारी स्कूलों में बाहरियों के प्रवेश पर रोक रहेगी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
*10* चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे; 8 हिरासत में
*11* राजस्थान निकाय चुनाव: 69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में
*12* मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक फेरी का इंजन खराब हो गया। गुरुवार रात इस घटना के बाद पुलिस और एक स्थानीय नाव संचालक ने 38 लोगों को बचाया। ‘अनवरी’ नामक नाव में 34 यात्री और चार चालक दल के सदस्य थे। पुलिस की सूचना पर ‘आजाद हिंद’ नाव ने ‘अनवरी’ को सुरक्षित जेटी तक पहुंचाया। सभी को बिना चोट के किनारे लाया गया।
*13* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मथुरा-द्वारका में मंगला आरती, दिनभर चलेगा पूजन, 75 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना; पुरी में भगवान जगन्नाथ देंगे कान्हा को जन्म
*14* चीनी एक हफ्ते में ₹2.51 सस्ती, फुटकर कीमत ₹65.08 से गिरकर ₹62.57 प्रति किलो हुई, थोक भाव भी ₹60.39 से ₹57.62 किलो पर आया
*15* मंधाना महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत एशिया कप के सेमीफाइनल में
*16* अमेरिका में 1 डॉलर के सिक्के पर ट्रम्प की तस्वीर, एक सिक्का ढाई गुना कीमत में बिका, कुछ घंटे में ही आउट ऑफ स्टॉक
बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह