मयूरभंज, 5 सितंबर: (हिमांशु शेखर प्रहराज)बड़साही ब्लॉक अंतर्गत बालियोजड़ा गांव स्थित जगबंधु सरकारी उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पार्वती मुर्मू ने की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक के बिना समाज तथा देश का विकास संभव नहीं है। शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षिका इंदुलता पति को उनके दीर्घ वर्षों के शिक्षण कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें मानपत्र, उपढ़ौकन एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में गणित शिक्षक दीपक राम ने स्वागत भाषण दिया और सभा का संचालन किया। वहीं विज्ञान शिक्षिका रोजालिका गिरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक पार्थसारथी जेना, शिक्षिकाएं रेखारानी महाकुड़, अलीवाज्योति महापात्र, तपस्विनी साहू तथा कार्यालय सहायक पद्मावती महांत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य संवाददाता।