आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः करीब 07:20 बजे थाना देवबंद क्षेत्रांतर्गत आजाद भारत फर्नीचर हाउस, मजनूवाला रोड में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट देवबंद एवं ड्यूटी हेतु सहारनपुर आई फायर सर्विस यूनिट हापुड़ को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि आग भूतल पर रखे फर्नीचर एवं प्रथम तल में लगी हुई थी। फायर सर्विस टीम द्वारा तत्काल हौज फैलाकर पंपिंग शुरू की गई तथा आग की भयावहता को देखते हुए फायर सर्विस यूनिट बेहट रोड, सहारनपुर को भी सहायता हेतु बुलाया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस कर्मियों द्वारा BA सेट पहनकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में साहस एवं तत्परता से कार्य करते हुए भूतल पर लगी आग को पूर्णतः बुझाया गया। तत्पश्चात लेडर के माध्यम से प्रथम तल पर पहुंचकर वहां लगी आग पर भी पूर्णतः काबू पा लिया गया।फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं अथक प्रयासों से आग को पूर्णतः बुझा लिया गया। उक्त अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़