सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर की बोर्ड बैठक में पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने स्लॉटर हाउस चलवाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी, जोन का कार्य निगम में भी करवाने, जलकल विभाग में SCADA टेंडर में बार-बार शर्तें बदलकर एक ही फर्म को लाभ पहुंचाने, निगम के निर्माण विभाग से पिछले 3 वर्षों के दर से हुए कार्यों की सूची, बंद स्ट्रीट लाइट और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तनख्वाह बढ़ाने के विषय पर जोरदार बहस की।बोर्ड बैठक में मंसूर बदर ने कहा कि स्लॉटर हाउस को जल्द चलवाया जाए और उसमें काम करने वाले कर्मचारियों के अनुभव की शर्त पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए। जन्म-मृत्यु विभाग में नगर और 32 गांवों के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अविलंब जांच रिपोर्ट भिजवाई जाए और जोन में हो रहे कामों के लिए नगर निगम में भी काउंटर खोला जाए।जलकल विभाग की SCADA टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार तीन ही फर्में इसमें पार्टिसिपेट कर रही हैं, जिनमें जो फर्म काम लेना चाहती है वह आगरा, लखनऊ, बनारस, बरेली में ब्लैकलिस्ट है। पूर्व में आए टेंडर में इन फर्मों का IP एड्रेस भी एक था, जिससे टेंडर निरस्त हुआ था। इस कंपनी को ठेका दिलाने के लिए बार-बार शर्तें क्यों बदली जा रही हैं? पारदर्शिता अपनाई जाए जिससे निगम को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।उन्होंने निर्माण विभाग से पिछले 3 वर्षों में दर से हुए कार्यों की सूची भी मांगी और पूछा कि एक-एक वार्ड में 10 से 20 लाख रुपये के काम दर पर किस नियम से हुए हैं।इस मौके पर मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरी, सभी अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
रमेश सैनी इंडियन टीवी न्यूज़