पन्ना जिले के हॉस्पिटल चौक पर लोकायुक्त सागर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित गरीब आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से उसकी बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में पटवारी संतोष चिकवा द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। किसान से 30 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे।पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर से की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने योजना बनाई और जैसे ही पटवारी शेष 47 हजार रुपये की राशि लेने हॉस्पिटल चौक, पन्ना पहुंचा, डीएसपी कमल सिंह उइके के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने उसे घूस लेते हुए धर दबोचा। रिश्वत की राशि उसकी बायो-बाइक की डिग्गी से बरामद की गई है।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश