शैलेन्द्र दुबे ‘चट्टे महाराज’ पुनः निर्विरोध जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित
जबलपुर। जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष पद के लिए श्री शैलेन्द्र दुबे ‘चट्टे महाराज’ को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी सामने आते ही क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि श्री शैलेन्द्र दुबे के नेतृत्व में जल उपभोक्ता संस्था निरंतर प्रगति करेगी। साथ ही क्षेत्र की जल व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को गति देने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।