दुद्धी (सोनभद्र)।कचहरी के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज बृहस्पतिवार दोपहर संयुक्त बार एसोसिएशन संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे और सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने की। बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन तथा दी लॉयर्स बार एसोसिएशन, कानपुर द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत उपस्थित अधिवक्ताओं ने कानपुर की प्रस्तुत प्रतियों का सर्वसम्मत समर्थन करते हुए संबंधित संगठनों को बधाई दी।
मुख्य मांगें और चर्चा के बिंदुओं में
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश एवं जिला न्यायालय स्तर पर हड़ताल न करने का पक्षधर होना।एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के आलोक में काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित संशोधन बिल पर विचार और उससे जुड़े प्रभावों का अध्ययन।माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधिक संख्या 12231 सर 2225 में दिए गए ऐसे निर्णयों पर विचार, जिनके कारण अधिवक्ताओं के विरुद्ध अनुचित परिणाम निकले हों।
अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने की मांगे शामिल रही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एकजुट होकर प्रशासन एवं न्यायप्रशासन को इन मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपेंगे।
इस मौके पर सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव, राकेश श्रीवास्तव, सतनारायण यादव, मनोज मिश्रा, रमेश चंद कुशवाहा, सुरेंद्र दत्त उपाध्याय व अन्य उपस्थित रहे।