दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे के नेतृत्व में आज शुक्रवार को बार के सदस्यों ने तहसील पहुँचकर नवागत नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा और पेशेगत हितों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों का उल्लेख किया गया है।
ज्ञापन में मुख्य मांगें बार कौंसिल ऑफ इंडिया, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और जनपद न्यायालय स्तर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश/निर्देशों के अनुपालन के बहाने हड़ताल न करने की अंडरटेकिंग देने की बाध्यता समाप्त की जाए।उत्तर प्रदेश अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र अधिनियमित किया जाए ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। और बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट्स एक्ट, 1961 में संशोधन बिल को अधिवक्ताओं के हित में लागू कराया जाए मांगे शामिल रहे ।
बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को अग्रेषित किया जाएगा और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व पेशेगत हितों के संरक्षण के लिए त्वरित कार्रवाई की आशा की गई है ।
इस मौके पर कृपा शंकर कुशवाहा ,जवाहरलाल उर्फ पिंटू, पीयूष अग्रहरि, टंडनजी, ओमप्रकाश अग्रहरि, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल, सुरेश यादव, शिवनाथ अग्रहरि सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे ।