बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत।
अलापुर/बदायूं। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया था जिसकी सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई गुरुवार को बाइक और कार की टक्कर से युवक राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
यह घटना थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के पास किया जहां रमनगला निवासी राजाराम अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बदायूं गए थे बदायूं से अपने गांव लौटते समय सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी जिसमें राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन राजाराम को जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था मेडिकल कॉलेज से राजाराम को सैफई रेफर किया गया था जहां सैफई पहुंचते ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई राजाराम गांव के वर्तमान प्रधान किशोरी लाल के छोटे भाई हैं उनकी मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ उनके घर पर जमा हो गई राजाराम अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए जिसमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
