दुद्धी (सोनभद्र)।वाराणसी में 20 सितंबर को आयोजित नई पीढ़ी संवाद की तैयारी को लेकर गांव-गांव यात्रा जारी है और बड़े पैमाने पर जनसंपर्क किया जा रहा है।म्योरपुर ब्लॉक के सुपांचुआ, बलियरी, नवाटोला, परनी, बबनडीहा, काचन, करहिया आदि गांव में लोगों से संपर्क-संवाद किया गया। लोगों को बताया गया कि नागरिकों को संवैधानिक अधिकार देना सरकार की जबावदेही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पानी, आवास, पेंशन, बिजली आम आदमी के सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी है। जिसे देने के लिए सरकार को कारपोरेट की सम्पत्ति पर टैक्स लगाना चाहिए।
कहा गया कि प्रदेश में एससी, एसटी सब प्लान का जो पैसा आवंटित किया जा रहा है वह भी खर्च नहीं किया जा रहा। जिसके कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सोनभद्र जैसे दलित, आदिवासी बाहुल्य इलाके में लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उदाहरण देकर बताया गया कि अनुसूचित जनजाति स्टेट प्रोग्राम मॉनिटरिंग पोर्टल के अनुसार 2024-25 में 21500 करोड़ रूपया आवंटित हुआ जिसमें से 17000 करोड़ खर्च हुआ यानी 4500 करोड रुपए लगभग 21 परसेंट खर्च नहीं हुआ। लोगों से 20 सितंबर को वाराणसी पहुंचने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग की अपील भी की गई।
यात्रा में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, इंजीनियर रामकृष्ण बैगा, राजेंद्र प्रसाद गोंड, सुगवंती गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, महावीर गोंड आदि लोग शामिल रहे।