बारीपदा, 12/9: भविष्य के शिक्षकों में प्रयोगात्मक विज्ञान के प्रति रुचि, कौशल एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से एमपीसी स्वायत्त महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से सातवें सेमेस्टर के एकीकृत बी.एड. छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में कुल 45 विज्ञान परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी के समापन समारोह की अध्यक्षता रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. सरोज नायक ने की।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष कैप्टन डॉ. विद्युत प्रभा दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। भौतिक विज्ञान की सहायक प्रोफेसर सुश्री संगीता पात्र ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। वहीं पूर्व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमिताभ मिश्रा विशेष अतिथि तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार दलाई, सुशांत कुमार राणा और सौभाग्यलक्ष्मी पोगड़ सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में अलीशा महांती, देवीदत्त आचार्य और अंशुमान मिश्रा के प्रोजेक्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।