गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को दो किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी के विरुद्ध चलायें जारहे अभियान के अंतर्गत 11 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्त फरान पुत्र सरफराज निवासी खाकरोवान गली मोहल्ला खण्डसारी थाना कोतवाली,हर्ष पुत्र अशोक निवासी मीरा सराय क्वार्टर नंबर पांच थाना सिविल लाइन बदायूं को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया इसके संबंध में थाना कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।