*एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन,2 दिन पहले 2 थानाध्यक्षों को नापने के बाद अब अवैध वसूली में 2 सिपाही गिरफ्तार, जा रहे जेल*
Motihari Police जिले में भ्रष्टाचार और वर्दी की आड़ में मनमानी करने वालों पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का चाबुक पूरी ताकत से चल रहा है। महज दो दिन पहले अवैध गतिविधियों के मामले में दो थानेदारों को निलंबित करने के बाद अब एसपी के कड़े निर्देश पर अवैध वसूली कर रहे जिला बल के दो सिपाहियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों जवानों के खिलाफ रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सदर एसडीपीओ सुबह 10:30 बजे प्रेस वार्ता कर साझा करेंगे।
बीते कल पुलिस को गुप्त शिकायत मिली थी कि कुछ कर्मी सादे लिबास में अवैध धन उगाही कर रहे हैं। त्वरित सत्यापन कराया गया तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि वसूली करने वाले जिला बल के ही जवान हैं। दोनों सिपाही नगर थाना के बाइक सेल में तैनात थे और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराहा में सिविल ड्रेस पहनकर अवैध वसूली का गोरखधंधा चला रहे थे। पैसे के लेन-देन की पुष्टि होते ही एसपी स्वर्ण प्