लखनऊ। कोर्ट कस्टडी में रखे गए जयकेश त्रिपाठी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि जयकेश त्रिपाठी को न्यायालय के आदेश के बाद कस्टडी में रखा गया था। इसी दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। साथ ही कस्टडी के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।
चंद्रशेखर अहिरवार
संवाददाता अखिल भारतीय मीडिया एसोसिएशन