✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
*कोरिया में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या, रेत विवाद में सनसनीखेज वारदात*
*कोरिया।* छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेत विवाद को लेकर सोनहत जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की कथित तौर पर उनकी फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना सोनहत अंतर्गत नवगई गांव में हुई। बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों की भीड़ ने पहले उनकी फॉर्च्यूनर को एक टिपर वाहन से टक्कर मारी।
इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे भाजपा नेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस रेत विवाद और हत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।