दुद्धी (सोनभद्र)। घोरावल तहसील उपजिलाधिकारी के अर्दली के दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में निधन की सूचना पर घोरावल के एसडीएम और तहसीलदार समेत समस्त अधिकारियों का उनके घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किये। सोमवार को घोरावल एसडीएम विशाल कुमार तहसीलदार प्रवीण सिंह ने इस दुख की घड़ी में समस्त तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अर्दली तुलसीदास तिवारी के घर परिजनों से मिलकर उनके यादों को साझा किया। और परिजनों को आश्वस्त कर परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मुस्तैदी से खड़ा होने की बात कही। मृतक अर्दली तुलसीदास तिवारी के तीन बड़े भाई मदुसूदन तिवारी मदन मोहन तिवारी सियाराम तिवारी के साथ पत्नी व बच्चों को आर्थिक मदद कर तत्काल सभी पत्रावलियों को कम्प्लीट करने के बाद पत्नी की नौकरी व इलाज के सभी खर्च वहन करने की जिम्मेदारी लेते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर घोरावल तहसील के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।