बारीपदा, 15/09: बारीपदा शहर के वार्ड नंबर-05 स्थित अंबिका मंदिर के समीप सार्वजनिक ‘आम खटी पिला’ गणेश पूजा समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष यह पूजा आयोजन सफलतापूर्वक चौथे वर्ष में प्रवेश कर गया है।पूजा मंडप में भगवान गजानन की आकर्षक ‘छुआ गणेश’ यानी बाल स्वरूप की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडप में बेहद सुंदर ढंग से स्थापित भगवान गणेश की यह अनोखी बाल रूप वाली प्रतिमा स्थानीय श्रद्धालुओं और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रही है।समिति के युवा सदस्यों एवं पदाधिकारियों के अथक प्रयास से वार्षिक गणेश पूजा का आयोजन हर्षोल्लास, आध्यात्मिकता और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है। भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पूजा मंडप के समीप बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।