दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार भारती ने सूचना जारी कर स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए सूचित किया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , जिन विद्यार्थियों ने अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अपना प्रवेश नहीं कराया है, वे 20 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रवेश से वंचित रह गए छात्र/छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा।