लोकेशन जनपद अमरोहा के थाना गजरौला कस्बे का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के कोतवाली गजरौला के कस्बे के मोहल्ला जलाल नगर में एक युवक को बाईक सवारों ने मारी गोली
आपको बता दें कि कोतवाली गजरौला के कस्बा मोहल्ला जलाल नगर निवासी वाजिद पुत्र शमशाद अपने घर से कुछ दूरी पर टहलने गया था तभी बाइक सवार दो युवक आसिफ ओर आंसू पुत्रगण युसूफ ने गोली मार दी गनीमत रही की गोली वाजिद की जांघ में लगी तभी मोहल्ले वालों ने घायल वाजिद को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया घटना की सूचना वाजिद के परिजनों को भी दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली गजरौला पुलिस ने सीएससी पहुंचकर घायल वाजिद से घटना के संबंध में जानकारी ली मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली गजरौला पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य भी जुटाए ओर पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा