बारीपदा, 16/09/2026: मयूरभंज जिले के बारीपदा से पिछले 44 वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही साहित्य एवं संस्कृति आधारित त्रैमासिक पत्रिका ‘प्रतिश्रुति’ की ओर से पवित्र नुआखाई के अवसर पर एक सारस्वत समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्य साधक एवं अनेक पुस्तकों के रचयिता वृंदावन दाश को ‘प्रतिश्रुति सारस्वत सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी जेना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थापक संपादक भागवत पंडा ने श्री दाश की जीवनपर्यंत साहित्यिक साधना एवं योगदान पर प्रकाश डाला।वृद्धावस्था एवं शारीरिक अस्वस्थता के कारण सम्मान समारोह का आयोजन श्री दाश के आवास पर ही किया गया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. जेना ने श्री दाश की साहित्यिक कृतियों एवं उनके साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।सम्मान से अभिभूत श्री दाश ने संक्षेप में अपने साहित्यिक जीवन के अनुभव साझा किए तथा ‘प्रतिश्रुति’ संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में संस्थापक संपादक भागवत पंडा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मयूरभंज से — हिमांशु शेखर प्रहराज