दुद्धी (सोनभद्र)।नगर पंचायत दुद्धी स्थित वार्ड 6 के मुस्ताक भाई बैटरी वाले को किडनी संबंधी परेशानियों के कारण 2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी । मुस्ताक भाई के शरीर में 5 ग्राम हीमोग्लोबिन था । जिन्हें खून की सख्त आवश्यकता थीं। मुस्ताक भाई के रक्तवीर पुत्र अफसार रजा जो हजारों लोगों को रक्तदान कराकर कई लोगों का जीवन उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अफसार रजा द्वारा बचाया है। उन्हीं के पिता को ब्लड की अति आवश्यकता पड़ गई । जिसपर स्वैच्छिक रूप से कलमकार स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व श्याम सुन्दर जायसवाल द्वारा एक-एक यूनिट ब्लड डोनेट किया गया । पहली बार ब्लड डोनेट करने के उपरांत चन्द्रवंशी ने कहा कि जो समाज के लिए सदैव खड़ा रहता है उसके साथ हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी खड़ा होने की है । मुस्ताक भाई सदा सहयोगी एवं समावेशी विचार के हैं स्वैच्छिक रक्तदान से हमारा ब्लड बैंक सशक्त होगा और मुस्ताक भाई के रगों में लहू बनकर श्याम सुंदर व जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी प्रवाहमान रहेंगे। यह स्वैच्छिक रक्तदान समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए हैं। ईश्वर मुस्ताक भाई को जल्द स्वस्थ करें ऐसी कामना किया है । इस मौके पर अफसार रजा ,एल टी राकेश तिवारी व रूबी कुमारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विवेकानंद शुक्ला ,कृष्ण कुमार सहित धर्मेंद्र सिंह , राजू सिंह, शशि चन्द्रवंशी मौजूद रहें।