बालोद, छत्तीसगढ़
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत कांकेर जिले में आयोजित भारोत्तोलन स्पर्धा में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका संवर्ग में चंचल रावटे, नोवल दास साहू और चंद्रहासिनी पाटिल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, तृप्ति जमुलकर ने कड़े मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने संयुक्त जिला कार्यालय में पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।