लोकेशन – जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव दीपपुर में गन्ने के खेत में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस एवं एस. ओ. जी ओर सर्विलांस टीम ने वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया आपको बता दें कि 13.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दीपपुर मे ईख के खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । उक्त सूचना पर थाना हसनपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया उक्त प्रकरण मे शव की पहचान मुकेश पुत्र सुखराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम चक मढैया सतेडा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के रुप में हुई है । इस सम्बन्ध मे थाना हसनपुर पर वादी सुखराम पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम चक मढैया सतेडा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के प्रा0पत्र पर बीएनएस बनाम 1. सुखवीर पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम चक की मढैया सतेडा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा 2. अज्ञात साथी पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं गहन विवेचना के आधार पर घटना मे मुल्जिम सुखवीर उपरोक्त अतिरिक्त विवेचना के दौरान प्रकाश में आया अभियुक्त 01..धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश 02. प्रदीप उर्फ ज्ञनन्हे पुत्र लीलाधर नि0गण ग्राम चक की मढैय्या सतेडा थाना हसनपुर अमरोहा 03.ओमकार पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम सोहरका थाना हसनपुर जनपद अमरोहा का नाम प्रकाश मे आया है जिनके द्वारा घटना कारित की गई। घटना मे यह पाया गया कि मृतक मुकेश से सुखवीर ने 15 हजार रुपये कुछ माह पहले उधार लिये थे जिसे मांगने पर बाद में देने की बात कही इसी बात पर इनकी गाली गलौच हुई थी व कई बार सुखवीर को गाली गलौच गलोच करते हुई बेइज्जत किया था । जिससे आहत होकर मुल्जिमान ने एक राय होकर शराब पिलाकर योजना के तहत हत्या करके लाश को व उसकी मोटर साईकिल जला दिया था तथा अर्ध जले शव को को गन्ने के खेत मे छिपा दिया था ।
पूछताछ में अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा उधार के पैसे के लेन-देन को लेकर मृतक द्वारा गाली गलौच की जाती थी जिस कारण दिनांक 12.09.2026 को मुकेश को शराब पिलाकर मारकर ईख के खेत मे फेक दिया और उसकी के उपर उसकी मोटर साईकिल डालकर आग लगाने तथा शव को ईख के खेत मे छिपाने की बात अभियुक्त द्वारा बताई गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सुखवीर पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम चक की मढैया सतेडा थाना हसनपुर
2.ओमकार पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम सोहरका थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है
जनपद अमरोहा
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा