इंदौर:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन गुरुवार को विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। एयरपोर्ट परिसर के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ और मीडिया का जमावड़ा लगा रहा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की अगवानी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहद सख्त रखा गया था। अतिविशिष्ट मेहमानों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए केवल अनुमति प्राप्त और सूची में नाम दर्ज नेताओं व चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही वीआईपी लाउंज में प्रवेश दिया जा रहा था।
दिग्गज नेताओं और विधायकों का रहा जमावड़ा
स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक मनोज पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देपालपुर के कार्यकर्ताओं ने किया सबसे पहले स्वागत
तय कार्यक्रम और व्यवस्था के अनुसार, देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वीआईपी लाउंज के बाहर मौजूद रहे। सबसे पहले देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ही राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इंदौर
अरमान खान
जिला ब्यूरो चीफ