आहोर।
ग्राम थांवला में राजपुरोहित रदुआ परिवार की ओर से गजानंद महाराज को लेकर धार्मिक आयोजन का सिलसिला जारी है। आयोजन के पांचवें दिन संध्याकाल में विधिवत आरती के बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों की प्रस्तुति को देखने के लिए परिवारजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान 2100 को लेकर किए जा रहे धार्मिक संकल्प/कार्यक्रम की भी चर्चा रही।
संध्या आरती, हनुमान चालीसा पाठ और बच्चों की धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल नजर आया। आयोजक परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। मीली जानकारी अनुसार जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला इंडियन टीवी न्यूज चैनल जालोर