बिसोई, 17/09: मयूरभंज जिले के बिसोई ब्लॉक अंतर्गत लुहाकानी गांव स्थित बेहरा एंटरप्राइजेज परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी दो भाई सुरेंद्र बेहरा एवं मंचेण्ट्य बेहरा एक साथ उपस्थित होकर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कलश स्थापना एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बेहरा परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार, ग्रामीण तथा स्थानीय व्यवसायी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं व्यवसाय में उन्नति का आशीर्वाद मांगा।पूजा संपन्न होने के बाद प्रतिष्ठान की ओर से उपस्थित सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। विश्वकर्मा पूजा के आयोजन से पूरे स्थानीय क्षेत्र में उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।