अलापुर बिजली घर पर धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती।
अलापुर/बदायूं। दिन गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती का पर्व अलापुर बिजली घर पर बड़ी धूमधाम व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सभी बिजली कर्मियों ने उत्साह पूर्वक शिरकत की।
गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अलापुर विद्युत केंद्र पर सादगी एवं विधि विधान के साथ हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपकेंद्र की साफ सफाई कर उसे सजाया गया और भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा कर हवन पूजन कराया गया अवर अभियंता दीपक कुमार और टीजी 2 पंकज कुमार,लाइनमैन उमेश कुमार समेत पूरे स्टाफ ने आहुति डालकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। जिसमें कर्मचारियों व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अवर अभियंता दीपक कुमार, टीजी 2 पंकज कुमार,लाइनमैन उमेश कुमार, सब स्टेशन ऑपरेटर अनूप कुमार, संविदा कर्मी विनोद कुमार,प्रवेंद्र कुमार,राकेश कुमार, गंगा सिंह, उमेश पाल, केंद्र सिंह, झब्बूलाल समेत और संविदा बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
