🚨 डबरा ब्रेकिंग
निमंत्रण देकर बुलाया, सम्मान को लेकर उठे सवाल—VHP कार्यक्रम में पत्रकारों में नाराजगी
डबरा में विश्व हिंदू परिषद के 62 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सम्मान को लेकर विवाद सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पत्रकारों को निमंत्रण देकर बुलाया गया था। लेकिन कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए जाने को लेकर कुछ पत्रकारों ने आपत्ति जताई।
आरोप है कि मौजूद पत्रकारों में से कुछ चुनिंदा लोगों को ही सम्मान दिया गया, जबकि अन्य आमंत्रित पत्रकारों को सम्मानित नहीं किया गया।
इसको लेकर नाराज पत्रकारों का कहना है कि जब सभी को निमंत्रण देकर कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो सम्मान के मामले में भी समान व्यवहार होना चाहिए था।
पत्रकारों ने सवाल उठाया कि क्या निमंत्रण सभी के लिए था, लेकिन सम्मान सिर्फ कुछ लोगों के लिए?
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर कार्यक्रम आयोजकों या संबंधित पक्ष की ओर से क्या स्पष्टीकरण सामने आता है, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा।
अब सवाल यही है—पत्रकारों के सम्मान में भेदभाव क्यों?