गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कानून व्यवस्था समीक्षा की……
गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने जनपद की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, लंबित मामलों के निस्तारण तथा बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया जिसमें उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना गया। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ. ईराज राजा ने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से निभाने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
पत्रकार हरिओम कुमार बाॅंठा से