सहारनपुर
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में गोकशी की कोशिश की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से मुठभेड़ की। पुलिस के अनुसार अमरपुर से सिकंदरपुर जाने वाले रास्ते पर पोपलर के खेत में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असलम नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से अबुजर उर्फ अजहर को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, कुछ अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग की जा रही है।पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, काली स्कूटी, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी