कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
बालोद, 18 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में डबल लॉक में रखी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


