आकाशवाणी एफएम कार्यालय परिसर में
विधिवत स्थापित हुई भगवान विश्वकर्मा की
प्रतिमा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मोतिहारी कचहरी चौक के समीप स्थित प्रसार भारती आकाशवाणी एफएम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर को भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा विधिवत स्थापित की गई।
प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह एवं प्रसार भारती के कार्मिक सदस्य राजीव भारद्वाज सहित आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं कौशल के प्रतीक हैं। भारत की विकास यात्रा में श्रमिकों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और अपने हुनर से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना उनके श्रम और कौशल के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और स्वदेशी निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि आकाशवाणी एफएम कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा की स्थापना एक पवित्र एवं प्रेरणादायी पहल है। यह प्रतिमा इस परिसर से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती रहेगी।
मौके पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, पार्षद पति रोचक झा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह