बारीपदा, 19/09/2026: बारीपदा ब्लॉक अंतर्गत ओडिशा आदर्श विद्यालय, रानीभोल परिसर में विद्यालय का 10वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह ‘स्पार्क’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या रीनुमणि सिंह ने की।समारोह में पूर्व सहायक प्रखंड शिक्षा अधिकारी तपस्विनी दाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा भविष्य में अनुशासित नागरिक बनकर देश निर्माण की मुख्यधारा में स्वयं को शामिल करने की सलाह दी।इस अवसर पर जिला स्तरीय ‘स्पार्क’ कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यालय के 41 प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अंग्रेजी शिक्षक बसंत कुमार जेना ने मंच का संचालन किया। विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।वाणिज्य विभाग के शिक्षक अविनाश जेना ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।