लोकेशन – पूर्णिया
रिपोर्टर – सचिन कुमार
सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्णियां के प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
समारोह में शास्त्रीय संगीत, नृत्य, चित्रकला और योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले चार गुरुजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, कटिहार, अररिया और पूर्णियां के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे करीब 400 शिक्षकों तथा संगठन के लगभग 200 निदेशकों और प्राचार्यों को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने निजी विद्यालयों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में सचिव मनोरंजन कुमार ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।