कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर।
शिवराजपुर थाना पुलिस ने लूट/डकैती के मुकदमे में वांछित 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 29 हजार 900 रुपये नकद, दो अवैध 15 बोर तमंचे और लूटा गया कीपैड मोबाइल बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि शिवली रोड पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने गौरी अभयपुर से टकटौली रोड पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *साहिल, सक्षम ठाकुर, शशांक पांडे उर्फ छोटा पंडित और अंश तिवारी उर्फ वैभव* के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कानपुर (क्राइम ब्यूरो) – दीपक तिवारी