हरदोई
हरदोई जिले के पिहानी में तीन साल से बेटे की तरह पाला गया एक देसी तोता पिछले एक सप्ताह से लापता है। मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा के परिवार का इस तोते से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, जिसके चलते उसके गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है।
परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन तोते का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद नितिन मिश्रा ने तोते की जानकारी देने या उसे सुरक्षित घर पहुंचाने वाले को 10,000 रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। परिवार को उम्मीद है कि इस इनाम और लोगों की मदद से उनका बेजुबान साथी जल्द घर लौट आएगा।
हरदोई /रिपोर्टर
प्रवीण कुमार